फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, लोग बेहाल

Wed, 29 May 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्म हो रहे ट्रांसफार्मर, गुल हो रही बिजली
विज्ञापन

- मेंहदावल क्षेत्र के 135 गांवों लो वोल्टेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। जहां ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं, वहीं बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। यह समस्या शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। शहर में कई मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या है तो मेंहदावल उपकेंद्र से जुड़े 135 गांवों में लो वोल्टेज से परेशानी बढ़ा गई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। लोगों को बिजली आपूर्ति से राहत की उम्मीद थी, लेकिन बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। स्थिति यह है कि शहर में ट्रांसफार्मर गर्म हो जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में विधियानी, सरैया सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर हीट होने से बंद हो गए। हालांकि बाद में निगम के कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को पानी डालकर ठंडा किया और आपूर्ति बहाल की। शहर निवासी दुर्गेश मौर्य, अमित कुमार आदि ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी दगा दे रही है।
विज्ञापन


पानी का भी खड़ा हो रहा संकट
लो-वोल्टेज के कारण लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। कारण यह है कि वोल्टेज कम होने से पानी की टंकी भरने में दिक्कत आ रही है। मोटर चलाने के बाद भी पानी नहीं चढ़ रहा है। इससे भोजन तैयार करने से लेकर स्नान आदि के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

मेंहदावल : 135 गांवों में लो वोल्टेज की समस्या
मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 135 गांवों में पिछले दो दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी है। क्षेत्र के बेलहर कला, बेलहरखुद, बभनी, पिपरा, मनौतापुर आदि ऐसे गांव हैं जहां पर लोगों को गर्मी में बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र निवासी सूरज कुमार, महेंद्र कुमार आदि ने कहा कि लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। गर्मी के कारण रात्रि के समय नींद पूरी नहीं हो पा रही है। एसडीओ मेंहदावल आशीष मिश्र ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं। लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। शहर में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ पुराने तारों को बदला जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- केएन शुक्ला, एसडीओ, विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें