फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकल फाॅल्ट तो कहीं तार बदलने के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 25 Nov 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में सुबह गुल हो जा रही बिजली, सुधार के दावे फेल
विज्ञापन

- पानी का संकट खड़ा हो जा रहा

संतकबीरनगर। त्योहार का सीजन बीतने के बाद बिजली कटौती बढ़ गई है। कहीं लोकल फाॅल्ट तो कहीं केबिल बदलने के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। बिजली निगम के सुधार के दावे फेल नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर से देहात तक बिजली कटौती के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह के समय हो रही है। कारण यह है कि सुबह पांच से आठ बजे तक आपूर्ति ठप हो जा रही है, जिससे पानी का संकट खड़ा हो जा रहा है।
बिजली निगम का दावा है कि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पुराने जर्जर तारों व पोल को बदलकर केबिल के तार लगाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को लोकल फाॅल्ट की समस्या से निजात मिल सके, लेकिन केबिल बदलने का कार्य सुस्त गति से हो रहा है। शहर के गोला बाजार, अंसार टोला, बैक चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अब भी कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में जर्जर तार व पोल बदलने के नाम पर प्रतिदिन किसी ने किसी क्षेत्र की बिजली गुल कर दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी रहती हैं। सुबह के समय पांच बजे बिजली कट रही है और आठ बजे के बाद बिजली आती है। इस दौरान लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। कारण यह है कि बिजली न रहने से घरों में लगे पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। ऐसे में लोगों को बच्चों के लिए टिफिन तैयार करने से लेकर स्नान आदि के लिए पानी का संकट झेलना पड़ता है। शहर के गोला बाजार निवासी संजय गुप्ता, महेश आदि ने कहा कि इस क्षेत्र में अभी तक जर्जर तार व पोल बदले नहीं है, जिसके कारण आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता रविंद्र कुमार, राम नयन आदि ने कहा कि सुबह पांच बजे बिजली कट जाती है, इस समय पानी की जरूरत रहती है। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां पर कार्य होता है वहां कटौती की जाती है। इसके अलावा स्थानीय स्तर से कटौती नहीं की जा रही है।
- केएन शुक्ल,
एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें