फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएमसिटी मार्ग पर बिजली का खंभा झुका, हादसे का डर

Sun, 18 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीएम सिटी मार्ग पर स्थित सेमरियावां के जामा मस्जिद के सामने झुका हुआ विद्युत पोल
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसिटी मार्ग पर स्थित सेमरियावां में जामा मस्जिद के सामने बिजली का खंभा पानी भरे गड्ढे के तरफ झुका हुआ है। जो कभी भी खतरे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों में दहशत का आलम बना रहता है। सेमरियावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरशद चौधरी ने बताया कि जामा मस्जिद सेमरियावां उजियार तप्पा तथा दुधारा थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी मस्जिद है। यहां हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं। उन्होंने बताया की इस मामले में 3 दिन पहले जेई विद्युत सब स्टेशन करमा खान इंद्रेश गुप्ता को सूचित किया गया था। लेकिन अभी तक खंभा सही नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें