फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार चार घायल

Sun, 04 Feb 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खाजो के पास रामजानकी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम रामजानकी मार्ग पर खाजो गांव के करीब पिकअप के ठोकर से दो बच्चों समेत बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार बारीडीहा गांव निवासी पाराशर मिश्र के घर दो दिन पहले शादी थी। शादी में शामिल होने रिश्तेदारी की कई महिलाए आई हुई थी। एक रिश्तेदार की महिला सुषमा (40 वर्ष) और उनकी 14 वर्षीय बेटी सोनम व आठ साल के बच्चे को बाइक पर बैठाकर पराशर मिश्रा के पुत्र शुभम सिकरीगंज लेकर जा रहे थे। जब वह खाजो गांव के करीब पहुंचे तो सड़क पर गड्ढा खोद कर छोड़ा गया था। गड्ढे के सामने पहुंचते ही शुभम ने बाइक धीमी की। उसी समय पिछे से आ रहे पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें