फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटा, रातभर गुल रही 150 गांवों की बिजली

विज्ञापन
मेंहदावल पावर हाउस के पीछे रात्रि में टूटे हाई टेंशन तार को बनाते बिजलीकर्मी। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
रातभर गुल रही 150 गांवों की बिजली
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से परेशान रहे उपभोक्ता
विद्युत कर्मियों ने बहाल की आपूर्ति
संतकबीरनगर। विद्युत कटौती और लोकल फाल्ट की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर शाम मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र के पीछे हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे नंदौर फीडर से जुड़े 150 गांवों के उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारी। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने टूटे तार तो जोड़कर रविवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी।
मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र के पीछे गड्ढे के पास शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हाईटेंशन तार टूट गया। साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना विद्युत कर्मियों को दी गई। कर्मचारी अबरार, सद्दाम, जितेंद्र, श्यामू आदि ने रात 12:30 बजे तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी। कुछ ही देर में फिर तार टूट गया। इससे नंदौर फीडर की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इस फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

नंदौर, दुर्गजोत, मंझरिया, बेलवा, लोहरौली मिश्र, बेलहर कलां, कड़जवनिया, बेलहर खुर्द, जंगल दशहर, पिपरी, पिपरा आदि गांवों में रात भर बिजली नहीं रही। उपभोक्ता मनोज कुमार, किशोर, दुर्गेश, सनी, देवदास आदि ने बताया कि आए दिन नंदौर फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कहा कि तार जर्जर हो चुके हैं। इसे बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत वितरण निगम मेंहदावल के अधिशाषी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि विद्युत तार टूटने के चलते समस्या आई थी। तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें