फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का कारनामा: फार्म पर मुर्गा खरीदने गए युवक को बनाया बिजली चोर, डीएम ने दिया कार्रवाई का निर्देश

Fri, 09 Dec 2022 11:49 AM IST
अनुराग सक्सेना शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर

सार

सुहेल अहमद ने बताया कि करीब दो साल पहले एक कुक्कुट फार्म पर मुर्गा खरीदने गया था। फार्म का मालिक उसे चाभी देकर कुछ देर के लिए कहीं चला गया। उसी बीच विजलेंस की टीम ने उक्त फार्म पर छापा मारा। उसने विजलेंस टीम ने उस फार्म के मालिक के बारे में पूरी जानकारी और मोबाइल नंबर दिया, लेकिन टीम के लोगों ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
पीड़ित सुहैल अहमद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब दो साल पहले पोल्ट्री फार्म पर मुर्गा खरीदने गए युवक पर ही बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने सीएम से लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पूर्व पीड़ित ने डीएम प्रेम रंजन सिंह के कार्यालय पहुंच कर फरियाद की। डीएम ने प्रकरण की जांच एक्सईएन विद्युत खलीलाबाद से कराई तो शिकायत सच निकली। डीएम ने गलत तरीके से आरोपी बनाए गए पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए एक्सईएन विद्युत को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चांदीडीहा गांव निवासी सुहेल अहमद पुत्र रियाजुद्दीन ने पांच दिसंबर को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उसके पिता रियाजुद्दीन भदाह चौराहे पर और वह भुवरिया चौराहे पर मुर्गा काट कर बेचता है। उसी से होने वाली आमदनी से घर का खर्च चलाता है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले वह कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक कुक्कुट फार्म पर मुर्गा खरीदने गया था। फार्म का मालिक उसे चाभी देकर कुछ देर के लिए कहीं चला गया।

उसी बीच विजलेंस की टीम ने उक्त फार्म पर छापा मारा। फार्म के मालिक बिजली कनेक्शन न लेकर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। उसने विजलेंस टीम ने उस फार्म के मालिक के बारे में पूरी जानकारी और मोबाइल नंबर दिया, लेकिन टीम के लोगों ने उसकी एक न सुनी। उसी से कागज पर हस्ताक्षर कराया और फिर चले गए। दीपावली के आस-पास थाना एंटी पॉवर थेफ्टी के एक दरोगा उसके घर पहुंचे और बताया कि उसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है।

उसका आरोप है कि वह कुक्कुट पालन नहीं करता है। वह सिर्फ मुर्गा खरीद कर काट कर बेचता है। जबकि विद्युत निगम और विजलेंस की टीम ने उसे कुक्कुट फार्म का मालिक बता कर बिजली चोरी का गलत मुकदमा दर्ज करा दिया है। संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर सीएम, एसपी, डीआईजी बस्ती, एडीजी, डीजीपी और तीन बार डीएम को पत्र भेजकर फरियाद कर चुका है। उसकी फरियाद सुनी नही जा रही है।

डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लिया और एक्सईएन विद्युत से जांच कराई। जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गई। एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच की गई है। जांच से डीएम को अवगत करा दिया गया है। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संबंधित थाने को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रकरण की जांच एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन से कराई गई तो पीड़ित की शिकायत सही पाई है। एक्सईएसन को निर्देश दिया है कि वे संबंधित थाना एंटी पॉवर थेफ्टी के विवेचक को पत्र भेजकर गलत तरीके से दर्ज कराए गए बिजली चोरी के मुकदमे से पीड़ित का नाम हटवाएं। पीड़ित को हर हाल में न्याय मिलेगा।
- प्रेम रंजन सिंह,डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें