फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तैयारी में जुटा बिजली निगम गर्मी में मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

Wed, 26 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 मोहद्दीनपुर में बिजली के जर्जर तार को बदलते कर्मचारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी का मौसम शुरू हाेने वाला है। इसके मद्देनजर विद्युत निगम तैयारियों में जुट गया है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिल सके। इसके तहत मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र से जुड़े मोहद्दीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों को बदलने का कार्य कराया गया। इसके साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में भी कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में बिजली के तार काफी पुराने हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बार-बार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। लोकल फाल्ट के चलते उपभोक्ताओं को बिजली से महरूम होना पड़ता है। इसको देखते हुए विद्युत निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसमें सीमा विस्तारित क्षेत्र भी शामिल है। मंगलवार को 33/11 विद्युत उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने का कार्य कराया गया। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इस क्षेत्र के मोहद्दीनपुर, डीघा, बड़गो सहित विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके साथ ही शहर विभिन्न मोहल्लों में बिजली के जर्जर तार व पोल बदलने के कार्य में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें