ब्लॉक क्षेत्र के गनवरिया गांव के लोगों ने तार न हटाने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
सांथा। ब्लॉक क्षेत्र के गनवरिया में घरों के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत पत्र देने के बाद भी इन तारों को नहीं हटाया गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर तार नहीं हटाया गया तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीण छेदी पांडेय, विनय पांडेय, विजय पांडेय, बालेश्वर गौड़, इंद्रेश गौड़, सुनील पांडेय, माया पांडेय, सरिता पांडेय, सबिता गौड़ आदि ने बताया कि कई बार तार टूट कर गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी में छत पर सोने में डर बना रहता है कि कहीं तार किसी के ऊपर न गिर जाए। लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोगों ने बताया कि इस समस्या के निस्तारण के लिए पूर्व में बिजली निगम को शिकायत पत्र देकर तार को हटाने की मांग की गई थी। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। अगर तार नहीं हटाया गया तो तहसील कार्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे।
-
कोट
प्रभावित लोग अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेंहदावल पर पत्र दें। इसके बाद इसकी जांच की जाएगी और नियम अनुसार हाईटेंशन तार को हटाया जाएगा। - गणेश शंकर मिश्र, जेई, मेंहदावल
02-रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी के खेल मैदान में सुबह के समय फुटबॉल खेलते