फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मिस्त्री हत्याकांड : संतोष का मोबाइल फोन व वाहन बरामद

Fri, 21 Jun 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मई को आंबेडकरनगर में मिली थी लाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बसलोहिया गांव निवासी बिजली मिस्त्री के हत्यारोपी को पुलिस ने रिमांड पर लाकर मृतक संतोष का मोबाइल फोन, आधार कार्ड की छाया प्रति, पेन कार्ड, वोटर कार्ड व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया। पुलिस ने सामान बरामद करने के बाद जेल में दाखिल करा दिया।
बसलोहियां गांव निवासी संतोष की हत्या पांच मई की सुबह उसकी मंगेतर के प्रेमी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ कर आंबेडकरनगर जनपद में शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने मामले में मंगेतर व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया था। घटना में संलिप्त अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी किशन राजभर पुत्र ओम प्रकाश राजभर निवासी महुआ पार थाना वाल्टरगंज थाना बस्ती ने पूर्व के मुकदमे में बस्ती कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसे निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव ने कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन गैर प्रांत उड़ीसा के एक अपार्टमेंट से बरामद किया। साथ ही आंबेडकरनगर जनपद के भटपुरवा गांव के हाईवे के किनारे से मृतक संतोष कुमार का टूटा हुआ मोबाइल फोन, आधारकार्ड की छाया प्रति, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड की तिथि समय सीमा के अंदर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें