- नगर पंचायत कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर बोर्ड की बैठक शुक्रवार को चेयरमैन अनवरी बेगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 39 लाइसेंस मद लागू करने, स्वच्छ सर्वेक्षण अंक प्राप्त करने, नगर के विकास, वार्षिक योजना पर विचार आदि संबंधी कार्यों के निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्युत सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं से भी अवगत कराया।
अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शांतिपूर्ण व सौहार्द माहौल में सम्पन्न हुई।बैठक में 39 लाइसेंस मद लागू करने, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु तैयारी को लेकर चेयरमैन अनवरी बेगम की उपस्थिति में सभासदों से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मोहर्रम व सावन पर्व के दृष्टिगत विशेष साफ-सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। नगर पंचायत मगहर में विद्युत समस्या से निस्तारण हेतु सब स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। चेयरमैन अनवरी बेगम ने कहा कि नगर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए हम सबको मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है। नगर को साफ रखना, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नगरवासियों से अपने आसपास सफाई रखने, कूड़े को कूड़े दान में रखने की अपील की है।
बैठक में सभासद अवधेश सिंह, लिपिक संजय दूबे, सभासद सरिता पासवान, मुसर्रत जहां, अमीरुद्दीन कादरी, रईस आलम, अब्दुल कलाम, आतिफ ओबैद, मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे।