फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाई वोल्टेज सप्लाई आने से कई घरों के विद्युत उपकरण जले

Sun, 21 Jul 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से संचालित होने वाली ग्राम जमिरा में शुक्रवार की देर शाम अचानक 34 घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य उपकरण जल गए। बल्ब तेज धमाके के साथ फटने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद काफी देर तक आपूर्ति बंद नहीं की गई। शनिवार दोपहर तक कोई विद्युत कर्मी नहीं पहुंचा, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से जमिरा गांव के लिए बिजली सप्लाई होती है। शुक्रवार को गांव के आबादी क्षेत्र में पूर्व में लगे पुराने नंगे तार बदलकर एबीसी केवल खिंचा गया। पूरे दिन ठप रही बिजली देर शाम जब चालू हुई तो गांव के 34 घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा। पंखा और टीवी स्विच ऑटोमेटिक चालू हो गए। जिसके चलते पानी का पंप, फ्रिज सहित अन्य गृह उपयोगी विद्युत उपकरण पल भर में जल गए। बल्ब तेज आवाज फटने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण राम बक्श, गौतम, लल्लू आदि ने बताया कि अवर अभियंता विद्युत को सूचना देने के लिए फोन लगाया गया। घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर तक आपूर्ति बंद नहीं की गई।
इस दौरान कुछ युवक बाइक से उपकेंद्र पहुंचे। सप्लाई बंद कराई, लेकिन शनिवार दस बजे तक कोई भी विभागीय अधिकारी या जिम्मेदार गांव नहीं पहुंचा। इससे बिजली मरम्मत कार्य नहीं शुरू सका। ग्रामीणों की मानें तो घटना विद्युत कर्मियों की लापरवाही के चलते हुई है। एबीसी केवल को न्यूट्रल और फेज की जगह पर विद्युत कर्मियों ने सीधे-सीधे फेज टू फेज कर दिया था। जिसकी वजह से घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें