फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क की पटरियों पर फैला बिजली का तार, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर से खलीलाबाद जाने वाली मार्ग की पटरियों पर टूट कर गिरे बिजली के पोल और तार सड़क के किनारे तक बिखर गए हैं। रात के अंधेरे में बिखरे तार व गिरे पोल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के चलते क्षेत्र के कई गांवों और सड़कों के किनारे लगे बिजली के पोल और तार टूट कर ध्वस्त हो गए थे। बिजली निगम के कर्मचारी पोल लगाने और तार ठीक करने की कोशिश में लगे हैं। अभी कई फीडर ऐसे हैं जिन पर बिजली की सप्लाई अब तक बहाल नहीं हो सकी है। खलीलाबाद की सड़क पर नाथनगर से परसुरामपुर तक कई जगह बिजली के पोल व तार टूटकर सड़क के किनारे बिखरे पड़े हैं। नाथनगर -खलीलाबाद की सड़क क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़क है।
रोजाना इस सड़क से बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। राहगीर अमित कुमार, विनय कुमार, राजमन ने बताया कि आंधी और बारिश में बिजली के पोल और तार टूट कर गिर गए थे जो सड़क के किनारे तक बिखर गए गए हैं। रात के अंधेरे में बिखरे तारों के चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जेई सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखलिसपुर उपकेंद्र से संबंधित गिरे हुए बिजली पोल को ठीक करने और तार लगाने का कार्य जारी है। जल्द ही सड़क के किनारे गिरे बिजली के पोल लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें