फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली पोल का स्टे तार बन सकता है हादसे का सबब

Sun, 03 Sep 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-नाथनगर-महुली रोड पर अलीनगर के पास लगे हैं पोल के स्टे तार
विज्ञापन




हरिहरपुर। नाथनगर से महुली होकर बस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर अलीनगर गांव के पास सड़क से सटकर बिजली के पोल लगे हैं। पोल से लगे स्टे तार सड़क के दायरे में होने के बावजूद जिम्मेदार इस मसले पर गंभीरता नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिसकी वजह से इस सड़क से होकर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए स्टे तार हादसे का सबब बन सकता है।

नाथनगर से महुली होते हुए बस्ती जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण होने से सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल सड़क के बेहद करीब हो गए हैं। जिससे बिजली पोल से लगे स्टे तार सड़क के दायरे में आ गए हैं। सड़क पर लगे इन तारों की वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। स्टे तार की वजह से दो पहिया वाहन सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन बिजली निगम के जिम्मेदार इन तारों को हटाने के प्रति संजीदा नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के उमाशंकर शुक्ल, विनय कुमार, आनंद कुमार, सुनील कुमार आदि लोगों का कहना है कि इन तारों से उलझकर कभी भी राहगीर हादसे का शिकार हो सकते हैं। लोगों ने निगम के जिम्मेदारों से शीघ्र स्टे तारों को हटाने व बिजली पोल को सड़क के दायरे से दूर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें