फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्युत पोल ने रोक दिया नाले का निर्माण

Fri, 02 Feb 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोल हटवाने के लिए कार्यदायी संस्था कर रही कसरत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। निर्माणाधीन राम जानकी मार्ग के बगल में धनघटा में नाला का निर्माण विद्युत पोल की वजह से अधूरा पड़ा हुआ है। दोनों तरफ नाला निर्माण हो जाने के बाद करीब 100 मीटर की दूरी में कार्य अधूरा होने के कारण आने जाने वालों के लिए खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


धनघटा में करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी में राम जानकी मार्ग के दोनों तरफ जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। लेकिन फ्यूचर जोन कॉलेज के पास नाले के बीचो-बीच विद्युत का पोल होने की वजह से करीब 100 मीटर की दूरी में नाला का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। कस्बा वासी रामसूरत, सभाजीत, लल्लन प्रसाद, रामप्रसाद, जगदीश, रवि प्रकाश आदि का कहना है कि विद्युत पोल जब तक हटेगा नहीं तब तक यहां पर नाला का निर्माण होना मुमकिन नहीं होगा। आधा अधूरा खुला नाला छोड़ दिए जाने से राहगीरों के लिए खतरा तो है ही साथ ही साथ बगल के विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी कभी भी यहां पर गिरकर घायल हो सकते हैं। इस संबंध में एन एच कंसलटेंट अमित कुमार तिवारी का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकाल कर अधूरा पड़े नाले को पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें