फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत में लगे बाड़ में दौड़ रहा था करंट, युवती की मौत

Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के मनकुपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के मनकुपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवती की रविवार की शाम खेत में बाड़ की करंट की चपेट में आने से युवती की मौत मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मनकुपुर गांव निवासी किसान फसलों को छुटटा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तार का बाड़ लगाकर उसमें करंट दौड़ाया था। गांव निवासी घुरपति शर्मा की पुत्री सलोनी बाड़ लगे खेत के बगल से जा रही थी। उसी समय उसका कपड़ा तार में कहीं फंस गया, जिसे हाथ से छुड़ाते समय करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें