क्षेत्र के एक गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक महिला की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर बलराम मिश्र ने बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के पति राधेश्याम का कहा कि क्षेत्र का एक व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ रहा था।
आरोप है कि मतदान के बाद आरोपी व्यक्ति आकर पत्नी से वोट डालने के बारे में पूछताछ करने लगा, नहीं बताने पर घर में घुसकर पत्नी को बुरी तरह से मारापीटा व जिससे उन्हें चोट आई, शोर सुनकर ग्रामीणों के जुट जाने पर किसी प्रकार से उसकी जान बची।