फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिणाम जानने को उत्सुक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मतों की गिनती शनिवार सुबह ताराचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिठना धनघटा में शुरू हुई। सुबह आठ बजे के बाद चुनाव परिणाम जानने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत आम लोग काफी उत्सुक दिखे। पल-पल मीडिया कर्मियों से संपर्क करके लोग जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों के संबंध में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा और हरिहरपुर के मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। एक घंटा बाद लोग परिणाम जानने के लिए उत्सुक हो गए। तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतगणना केंद्र के आसपास जहां मंडराने लगे, वहीं मीडिया कर्मियों के फोन पर लोग घंटी बजाने लगे। सपा नेता परिणाम को लेकर सबसे अधिक उत्सुक दिखे। शाम चार बजे तक जीत हार की तस्वीर जब साफ होती दिखने लगी तो समर्थक धीरे-धीरे सरकने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें