फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चप्पे- चप्पे पर तैनात रहे पुलिस कर्मी

Sun, 14 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही सीओ सदर और कोतवाल।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए बनाए गए एचआरपीजी कॉलेज केंद्र में पुलिस की जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान परिसर के अंदर जाने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी लेने के बाद ही उसे जाने दिया जा रहा था। परिसर के अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंध था।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र के अंदर कर्मचारी सुबह छह बजे से आने शुरू हो गए। कर्मचारियों की भी तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था।
इस दौरान उनको मिले पास की पूरी तरह से जांच की गई। यदि कर्मचारियों या अंदर प्रवेश करने वाले किसी भी पास धारक के पास कोई सामान मिलता तो उसे पुलिस कर्मी बाहर ही फेंक देते थे। परिसर के अंदर प्रत्याशी व उनके मतगणना एजेंट के अतिरिक्त किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा था। मतगणना शुरू होने के पूर्व मतगणना स्थल का डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने जायजा लिया। इसके साथ ही मतगणना समाप्ति तक डीएम और एसपी जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें