फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुुशी

Sun, 14 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नजीर ने कहा कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। देश की जनता ने आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश में मोहब्बत को बढ़ावा दिया है। भाजपा ने देश में नफरत फैलाने का काम किया, लेकिन कर्नाटक की सम्मानित जनता ने भाजपा की नीतियों को खारिज कर मोहब्बत को पसंद किया है। यह जीत देश के लोकतंत्र, विपक्षी एकता तथा आम आदमी की उम्मीदों की जीत है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम नजीर, नूरुल हसन, वाजिद अली, महेश कुमार, परवेज अख्तर, सैयद शफीकुर्रहमान, नजरुल हसन अंसारी, मोहम्मद अरशद, अख्तर हुसैन, अब्दुल मलिक, अब्दुस्सलाम, ओबैदुर्रहमान, बदरुद्दीन, मैनुद्दीन, राजाराम आर्या, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें