फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के विश्वास पर खरा उतरते का करेंगी प्रयास: रिंकूमणि

Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हैंसर नगर पंचायत से भाजपा अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी रिंकू मणी अपने समर्थको के साथ।संवाद
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की नवनिर्वाचित चेयरमैन रिंकू मणि ने कहा कि नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता होगी। यह नगर पंचायत प्रदेश की अग्रणी नगर पंचायतों में गिनी जाएगी। जनता से मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित चेयरमैन रिंकू मणि ने कहा कि जनता ने धनवलियों एवं जातिवादी राजनीति करने वालों को नकार कर मुझ पर भरोसा किया है। मैं जनता के विश्वास और उम्मीद पर पूरी तरह खरी उतरने का प्रयास करूंगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करूंगी। उन्होंने मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां की जनता ने नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की प्रथम चेयरमैन बनाकर हमें आजीवन ऋणी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें