फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर का दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसओजी टीम ने शनिवार को भटपुरवा गांव से गैंगस्टर के दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया गैंगस्टर शातिर चोर है, और देवरिया का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि देवरिया के कोतवाली देवरिया क्षेत्र के चिरैयाढ़ाला निवासी कलाम उर्फ इमरान शातिर चोर है। वह कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा गांव में रहता था। वह पूर्व में चोरी के मामले में कोतवाली में पकड़ा गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसी मामले में वह वांछित था। दिसंबर 2022 में उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार का इनाम घोषित किया गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम को लगाया गया। सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने सिपाही मुख्य आरक्षी बृज किशोर गुप्ता, आरक्षी सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह, अरविंद यादव, अनिल साहनी के साथ कलाम उर्फ इमरान को भटपुरवा गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें