संतकबीरनगर। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा गोरखपुर पवन अग्रवाल को जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि द्वितीय चरण के मतदान और मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक का आगमन जिले में हो चुका है, वह लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रह रहे हैं, जिनका मोबाइल नंबर 9419924217 है। किसी को चुनाव के संबंध में यदि कोई शिकायत या सुझाव देना है तो वह उनके मोबाइल नंबर पर दे सकता है। संवाद