अधिवक्ताओं के बीच जनसंपर्क करते प्रत्याशी।
दावेदार संपर्क के साथ ही सोशल मीडिया से प्रचार को दे रहे धार
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। दावेदार अपने-अपने पक्ष में चुनावी माहौल बना रहे हैं। कचरही परिसर के साथ ही अधिवक्ताओं के घरों जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
जनपद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 14 फरवरी को होगा। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के दावेदर शशि कुमार ओझा और राकेश सिंह के बीच सीधी टक्कर है।महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। विभिन्न पदों पर हो रहे चुनाव में कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
460 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेगे। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कचहरी में चुनावी हलचल बढ़ती जा रही है। दावेदार अपने-अपने पक्ष में समर्थकों के साथ प्रचार करते दिख रहे हैं। दावेदार जिले के अलावा बस्ती, गोरखपुर में मतदाताओं के घर दस्तक रहे हैं।
...
वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन ने पद से दिया इस्तीफा
जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस वजह से वह जनपद बार के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय को अपना त्यागपत्र सौंप चुके है। अध्यक्ष नवनीत पांडेय ने बताया कि पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।