फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नल पर पैर फिसलने से गिरी वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में सोमवार दोपहर नल पर पैर फिसलने से गिरकर एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धौरहरा गांव निवासी जगलाल पुत्र बलदेव ने बताया कि सोमवार को करीब 12:00 बजे उनकी 70 वर्षीय पत्नी कलावती किसी काम से गांव के नल पर गई थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करके शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें