फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से निकला बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 04 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र के फुलवरिया में एक बुजुर्ग के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में अजहरूद्दीन पुत्र नसीबदार निवासी फुलवरिया ने बताया कि हमारे चाचा मुनीब (70) पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। दो जून को घर से सांथा चौराहे पर गए थे। वे बीमार भी हैं ठीक से बोल नहीं पाते हैं। जब वे रात तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके सूचना बेलहर पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें