संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित मनियरा के पास रविवार को सुबह 11 बजे दाढ़ी बनवाकर घर लौट रहे बुजुर्ग को वाहन ने ठोकर मार दिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की पहचान हरिराम पुत्र अछैबल (52) निवासी ग्राम जोरवा के रूप में हुई है। सूचना के बाद परिजन भी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर जुट गए। संवाद