फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
चंद्रिका मौर्य
विज्ञापन
धनघटा। स्थानीय चौक से दक्षिण एक के पेड़ के पास बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में चीख पुकार कोहराम मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धनघटा कस्बे में बैजनाथपुर गांव निवासी चंद्रिका मौर्य (65) रहते थे। वह धनघटा चौक उमरिया बाजार मार्ग पर स्थित अपने मकान में बीज बेचते थे। रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे भोजन करने के बाद चंद्रिका पैदल ही अपने घर से निकलकर धनघटा चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे में वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार तीन लोगों में से दो भाग गए, लेकिन बाइक चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। चंद्रिका मौर्य को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उनकी मौत की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। उपनिरीक्षक आरडी यादव ने बताया कि चंद्रिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद बाइक चालक के विरुद्ध करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें