फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
रामललित की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के सांडे खुर्द गांव के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले ली है। चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सांडे खुर्द निवासी रामललित (65) पुत्र दुर्बली सोमवार की सुबह करीब नौ बजे साइकिल से सांडे कला की ओर जा रहे थे। अभी वह सांडे कला पहुंचे ही थे कि उसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग साइकिल समेत सड़क पर गिर गए।
आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बनकसिया चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बस में यात्री बैठे होने के कारण पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना कराया। बस को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक मौके से भाग गया है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें