संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा निवासी एक व्यक्ति को बच्चे को डांटने से मना करने पर आरोपी ने अपने बड़े भाई को पीट दिया। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता सफिया खातून ने बताया कि 12 अप्रैल को समय लगभग 9:00 बजे रात को उसके देवर फैयाज अपने छोटे बेटे डांट रहे थे। इस पर उनके पति इसरार ने देवर को रोका तो वह गालियां देते हुए पति को मारने-पीटने लगा। उसके पति बेहोश होकर गिर गए।
आरोपी पति को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वह पति का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में करा रही हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवर फैयाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।