फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएड की परीक्षा में नकल करते आठ परीक्षार्थी पकड़े, रस्टीकेट

Thu, 17 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा में बृहस्पतिवार को आठ परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इन सभी को रस्टीकेट कर दिया गया। बीएड परीक्षा में लगातार नकल सामग्री के साथ परीक्षार्थी पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 32 महाविद्यालयों के 4413 परीक्षार्थी नामांकित हैं। जिसमे 2297 छात्राएं और 2116 छात्र हैं। इन केंद्रों में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर, प्रेमलता महाविद्यालय अछिया, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद और गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी शामिल हैं।
सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से परीक्षा शुरू हुई, इससे पहले परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर तलाशी ली गई। उसके बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के नोडल एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आंतरिक सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें