फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर में आठ लोग रक्तदान कर बने महादानी

Sat, 24 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौलाना आजाद स्कूल के समीप अमर उजाला और विववेकानंद हा​स्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्द
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को विवेकानंद हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आठ लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर का उद्घाटन पूर्व अपर सीएमओ डॉ. आलोक सिन्हा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। पूर्व अपर सीएमओ. डॉ आलोक सिन्हा ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुनीत कार्य है। सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे जरिये किया गया रक्तदान किसी न किसी जरूरतमंद के काम आता है। ऐसे में लोगों के जरिये स्वेच्छा से किए गए रक्तदान से ही ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।
एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने कहाकि हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। आपके एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिदंगी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि न तो खून बाजार में बिकता है और न ही उसे बनाया जा सकता है। लेकिन, इसकी जरूरत कभी न कभी हर किसी को अपने लिए या फिर अपनों के लिए पड़ती है। ऐसे में इन लोगों को ब्लड बैंक से रक्त मिलता है। ऐसे में लोग स्वेच्छा से रक्तदान करें। जिससे की किसी की जिदंगी बचाई जा सके। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, विवेक सिंह, विकास कुमार, अश्वनी चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
मोहम्मद असलम, अमन वर्मा, रामअनुज, उमाशंकर पांडेय, अभिषेक मौर्य, विवेक सिंह, अजय, सुरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें