- फाइलेरिया रोधी अभियान में 1598 कर्मियों की टीम लगाई गई
-10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले में 10 अगस्त से 28 अगस्त तक फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन लोगों को कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को विकास भवन, कलक्ट्रेट, जिला कारागार में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई।
अपर सीएमओ वेक्टर बाॅर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ वीपी पांडेय ने बताया कि जिले में 1598 टीम लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिला रही हैं। सरकारी कार्यालयों, बाल गृहों तथा वृद्धाश्रमों के लिए दो टीम अलग से बनाई गई है। मंगलवार को विकास भवन, कलक्ट्रेट पर मलेरिया निरीक्षक प्रेम प्रकाश कुमार के साथ निकली टीम ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आर पी मौर्या के निर्देशन में एचआरपीजी कॉलेज में 1974 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। जिला कारागार के कैदियों और वहां के समस्त स्टाफ व उनके परिवार के लोगों को भी मलेरिया निरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया।
पुनीत कुमार मिश्र