फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोलेरो और पिकअप की टक्कर में आठ घायल

विज्ञापन
बोलेरो में फंसा चालक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिघरा। सांथा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बोलेरो और पिकअप डिलीवरी वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायल सद्दाम ने बताया कि इमलियाहवा गांव (राजेडीहा) से बोलेरो बुक करके मुंबई जाने के लिए खलीलाबाद स्टेशन जा रहे थे। बघुआ गांव के पास सामने से आ रही पिकअप डिलीवरी वाहन की टक्कर हो गई और बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बगल में पेड़ से जा टकराई। बोलेरो में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे। ड्राइवर सलाहु और 8 माह का बच्चा गंभीर है। आसपास के ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस पर फोन करके तीन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में आसीम (20), हमीदा, सीपु, हफीज उल्लाह, सद्दाम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें