महुली। नाथनगर मार्ग पर कंपोजिट शराब की दुकान के सामने पान की गुमटी में बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित ऑटो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दुकान में बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान में रखा सामान नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ऑटो को थाने ले गई। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। गुमटी मालिक संदीप पुत्र राजेंद्र को निकट के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया अगर तहरीर मिलती है तो ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक करवाई की जाएगी।