फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साढ़े आठ हजार सुरक्षाकर्मियों संभालेंगे बूथों की सुरक्षा

Sat, 25 May 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामान्य बूथ पर पांच, क्रिटिकल व वर्नरेबुल पर 11 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन

- 11 जोन और 105 सेक्टर बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की दी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था 8700 सुरक्षाकर्मियों के हवाले है। सामान्य बूथ पर पांच और क्रिटिकल और वर्नरेबुल बूथ पर 11 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे जिले को 11 जोन और 105 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के साथ पुलिस टीम कड़ाई के साथ पेश आएगी।
जिले में लोकसभा चुनाव के लिए दो प्लाटून व 12 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी, मथुरा व गोरखपुर से 276 एसएसएफ, मेरठ से 1271 पुलिसकर्मी, बाराबंकी से 947, रायबरेली 607, महराजगंज से 465 होमगार्ड, अलीगढ़ 935 पुलिस कर्मी, हाथरस से 300, फिरोजाबाद से 100, रामपुर 502 पुलिसकर्मी आए हैं। जो स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन

वहीं जिले के क्रिटिकल बूथों पर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ ही अर्द्धसैनिक बल तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा जहां पर तीन से ज्यादा मतदान केंद्र होंगे, वहांं भी अर्द्धसैनिक बल के निगरानी में मतदान होगा। सेक्टर क्षेत्र में सेक्टर मजिट्रेट के साथ ही पुलिस मोबाइल सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहेंगे। इसके अलावा जोन स्तर पर जोनल पुलिस की तैनाती किया गया है। मतदान के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस टीम कठोर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


मतदान के लिए सुरक्षा कर्मियों को बूथों पर रवाना करा दिया गया है, जो शांतिपूर्ण मतदान कराने का काम करेंगे। किसी भी तरह की अराजकता की स्थिति में फोर्स कड़ाई के साथ पेश आएगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- शशि शेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें