फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईद मिलादुन्नबी आज, तैयारियां पूरी

Thu, 04 Sep 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मदरसा दारूलउलूम बरकातिया अहलेसुन्नत शेरपुर को सजाया गया-संवाद
विज्ञापन
मगहर। नगर और आसपास के क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी (मोहम्मद साहब का जन्म दिन) बड़े ही धूमधाम से शुक्रवार मनाया जाएगा। मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का जन्म अरबी महीना रबीउल अव्वल की 12 तारीख के मौके पर शुक्रवार को नगर व आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम भाइयों के द्वारा जुलूस निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर की विभिन्न मस्जिदों मदरसों को सजाया गया है। मुस्लिस भाई ईदमिलादुन्नबी यानी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की पैदाइश के मौके पर साफसफाई के साथ ही बड़े ही धूमधाम से जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते हैं।
विज्ञापन

नगर के शरपुर स्थित मदरसा दारुलउलूम अहलेसुन्नत मोईदुल इस्लाम शरपुर व मदरसा अहले सुन्नत सियदुलोलूम शरपुर से सुबह आठ बजे से बच्चों के साथ ही नगर के सम्भ्रांत लोगो के साथ जुलूस निकालकर नगर के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थान पर वापस आकर खत्म हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें