अकीदत के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
- प्रमुख चौराहों पर धूमधाम से निकाला गया जुलूसे मोहम्मदी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ईद मिलादुन्नबी का पर्व रविवार को जिले मेें अकीदत के साथ मनाया गया। जिले के कई गांवों और प्रमुख चौराहों पर लोगों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में लोगों ने मिठाइयां बांटी और गरीबों को भोजन कराया।
खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, पठान टोला, विधियानी, बंजरिया से जुलूस निकाला गया। जो शहर भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और जुलूस में लोग या रसूलल्लाह के नारे भी लगाते रहे। जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। अंत में मदरसों में पहुंचकर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार मदरसा दारुल उलूम अहलेसुन्नत के कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती व मदरसा दारुल ओलूम बरकातिया अहलेसुन्नत सैयदुल उलूम के मौलाना वलीउल्लाह के नेतृत्व में शेरपुर से जलूस निकाला गया। जिसमें नगर के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। यह जलूस मोहल्ला शेरपुर, तकिया बाजार, रानी बाजार, शाही जामा मस्जिद, काजीपुर चौराहा, कताई मिल चौराहा होते हुए पुन: उक्त मदरसों पर पहुंच कर समाप्त हुआ। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर चाय, पानी, मीठे आदि के स्टाल लगाए गए थे। जहां जलूस में शामिल हिन्दू, मुसलमान सभी लोगों को शीरनी और चाय पानी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर चेयरमैन संगीता वर्मा, मास्टर जहीर अहमद, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, अवधेश सिंह, नूरुज्जमा अंसारी, हाजी मौलवी शौकत अली, हाजी अब्दुर्रशीद, जिया अंसारी, वसीम अनवर, त्रिलोकी वर्मा, सय्यद शमीम अहमद, शिबतैन मुस्तफा, भोलू पासवान, मेंहदी हसन, सिराज खान, मकसूदूल हसन, रिजवान खान, कारी मोहम्मद हुसैन, नूरुज्जमा, फैजान मुस्तफा, अबरार आलम, एबादुन्नबी, कमरूद्दीन बरकाती, अब्दुल नबी, युसुफ ठेकेदार, शब्बीर अहमद, खलील खान, फैजुर्रहमान उर्फ मूसे, अतुल श्रीवास्तव, मो तसलीम, मुजीबुल्लाह, मो सलीम, मुजीब अंसारी, मेराज अहमद, मो दिलशाद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद महमूद फैजी खान, रवि पांडेय, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में जुलूस निकाला गया। जुलूस बेलहर कलां, बेलहर खुर्द, जंगल दशहर, लोहरसन, बेलवा सेंगर, भटपुरवा, मंझरिया पठान, रमवापुर, छितरापार, कुसुरु खुर्द, भिटवा, गजौली, मिश्रौलिया, डिघवा, लोहरौली ठकुराई, सिसवा, पकरी, परसा, बगुलिया, गंगइचा, दसावां आदि गांवों से निकलकर लोहरौली कस्बे में पहुंची। इस दौरान तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी, एसओ बेलहर धर्मेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज साथां आंनद कुमार सिंह, योगेंद्र यादव, राजाराम गुप्ता, रामपाल त्रिपाठी, जयप्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य जाहिर अली, रामरतन वर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैय्यद अली हुसैन, सैय्यद मोहम्मद दानिश, सैय्यद अहमद अशरफ, सैय्यद वकास अशरफ, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, फूलचंद यादव, मौलाना मोहसिन निजामी आदि मौजूद रहे।
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लोहरसन, बेलवामिश्र, रमवापुर मिश्र, पसनारा, राजेडींहा, रसुलपुर, गोइठहां आदि गांवों में जुलूस निकाला गया। इस दौरान मौलाना मकसूद, हाफिज वारीस अली, मौलाना अजमत, जिला पंचायत सदस्य जाहीद अली, मोहम्मद खालिद, साकीर अली, मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।
000000000
धूमधाम से निकाला जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/मेंहदावल। धनघटा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मदरसों के बच्चों ने जुलूस निकाला। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पर्व के मददेनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
क्षेत्र के पौली, दुलहापार, रोसया बाजार, चकिया, धुसवा, धनघटा, बकौली कला, सुरैना, बंडा बाजार, रुपिन, सलाहाबाद, हैंसर बाजार, लोहरैया, डिहवा बाजार, बसवारीगांव, बभनौली, संठी, बंतवार, उमरिया बाजार, कटया, बालमपुर आदि जगहों पर अलग -अलग जुलूस निकाले गए। बारावफात के जुलूस में लोगों का हुजूम दिखा। एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय, एसओं रणधीर कुमार मिश्र पैदल मार्च करते दिखे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर में जश्न-ए-मिलादुन्नीबी का जुलूस हर्षोल्लास व गाजे-बाजे के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस की निगरानी में निकाला गया। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय चौराहे से अंजहिया बाजार होते हुए उत्तर पट्टी आदि स्थानों पर जलूस का भ्रमण कराते हुए लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट लालचंद प्रसाद, थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम, एसआई राधे श्याम प्रसाद, रविंद्र प्रताप, कांस्टेबल संजीव यादव, राजबहादुर यादव, त्रिपुरारी मिश्रा, पवन मद्धेशिया, लल्लन पासवान, रामाज्ञा पासवान, वाहिद अली अंसारी, लड्डू, जहीरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।