फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 11 कंट्रोल रूम के जरिए जिले में बिजली ट्रिपिंग पर लगाम की कवायद

Mon, 02 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुगर मिल चौराहे पर फाल्ट ठीक करते बिजली कर्मी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं की राहत देने के लिए विद्युत निगम की कदम उठाया है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 11 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यह सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। कहीं भी बिजली की ट्रिपिंग होने पर उपभोक्ता इस कंट्रोल रूम में सूचना देंगे। इसके बाद त्वरित रूप से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर से लेकर देहात तक विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी भी बढ़ गई है। कारण यह है कि शहर में बार-बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। ऐसे में विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को राहत उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 05547-297632 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कंट्रोल रूप पूरे जिले के उपभोक्ताओं के लिए है, जबकि खलीलाबाद टाउन के लिए मोबाइल नंबर 8543037649 पर शिकायत कर बंजरिया, विधियानी, पटखौली आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी, लोकल फाल्ट, बार-बार ट्रिपिंग आदि समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें