फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऐप से छात्रों को देंगे रोजगार परक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में इस समय गर्मी की छुट्टी चल रही है। इसमें छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चार प्रकार के ऐप शुरू किए हैं। इस पर छात्रों के कॅरियर बनाने से संबंधित 550 प्रकार के कोर्स की जानकारी उपलब्ध है। ऐप से छात्रों को जोड़ने की पहल शुरू हुई है, इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि वर्तमान में समय में विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है। ऐसे में सभी विद्यालय बंद हैं। छुट्टी के समय छात्रों को बेहतर पठन-पाठन उपलब्ध कराने और रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चार प्रकार के ऐप शुरू किया है। इस पर एनसीईआरटी तथा एससीईआरटी के जरिये पाठ्य पुस्तकों पर आधारित सामग्री का निर्माण कर छात्रों को रुचिपूर्ण शिक्षा देने के लिए यह शुरुआत की गई है। इस ऐप का प्रयोग करने वाले छात्रों में विषय-वस्तु की समझ विकसित होगी और शिक्षा की ओर उन्मुख होंगे।
उन्होंने बताया कि चार प्रकार के ऐप में चैट बूट, दीक्षा एप, पंख पोर्टल, उत्कर्ष योजना शामिल हैं। यह ऐप विद्यालय के छात्रों के बनाए गए ग्रुप व पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग किया जाएगा, जिससे विद्यालय खुलने पर छात्रों से इस पर चर्चा भी कराई जाए। इस ऐप पर 550 प्रकार के कोर्स की जानकारी दी जाएगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में यह ऐप कारगर साबित होगा। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से इस ऐप का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें