फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

Thu, 22 Jun 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित बच्चो का राम सुरेश सरस्वती विद्यालय मझगांवा में सम्मानि
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रामसुरेश सरस्वती विद्यालय मझगांवा और घरभरन एकेडमी के बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। इन विद्यालयों के कुल 12 बच्चे कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयनित हुए हैं। विद्यालय प्रबंध तंत्र ने इन बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

रामसुरेश सरस्वती विद्यालय मझगांवा की छात्रा गरिमा शर्मा, अंजू चौरसिया, आरुषि यादव, आरूप चौधरी, अर्नव चौरसिया, त्रिलोकी चौरसिया, अर्पित यादव, आर्यन यादव, विक्की गौतम, अयान सैथवार का चयन हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक रामसुरेश चौरसिया ने बताया कि पिछले वर्ष भी बच्चों का चयन हुआ है। अब तक कुल 71 बच्चे चयनित हो चुके हैं।
उन्होंने बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह से पौली क्षेत्र के घरभरन दास पब्लिक एकेडमी दूल्हापार के छात्र अनंतराव और साक्षी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय पाल चौधरी, दीपक कुमार दास, संजय कुमार, अतुल कुमार, विकास, अर्पणा पाल, सृष्टि त्रिपाठी, स्मृति त्रिपाठी, पूजा, रंजन सिंह, आकृति, जरीफा, शहनाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें