फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में एक्जिमा और खुजली कर रही परेशान

Fri, 26 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान में लगातार आ रही गिरावट की वजह से त्वचा संबंधी परेशानी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। त्वचा शुष्क होने के कारण खुजली और एक्जिमा की परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी खुजली और एक्जिमा की शिकायत लेकर प्रतिदिन 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द के साथ अन्य बीमारियों के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सर्दी के दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कम होने पर त्वचा को परेशानी होने लगती है।
फिजिशियन डॉ रमाशंकर ने बताया कि ओपीडी में ठंड के दिनों में त्वचा संबंधी परेशानी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे मरीज एहतियात जरूर बरतें और दवा का सेवन करने से पूर्व चिकित्सक की सलाह जरूर लें। उन्होंने बताया कि वैसे तो सर्दी का मौसम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इन दिनों त्वचा से जुड़े मामले अधिक आ रहे हैं। सर्दी में त्वचा शुष्क होने पर लोग खुजली और एक्जिमा की चपेट में आ जाते हैं। सर्दी में शरीर में नमी की कमी हो जाती है। इससे त्वचा रुखी व खुश्क हो जाती है। नियमित रूप से सर्दी में पर्याप्त पानी न पीने और साफ-सफाई का ध्यान न रखने से यह परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें