भूकंप आने के बाद पुरानी सब्जी मंडी के पास लोग सड़क पर आ गए
संतकबीरनगर। सोमवार को 4.30 बजे के आस-पास भूकंप का हल्का झटका आया। जिसे कुछ लोग जान भी नहीं पाए। कुछ लोगों ने महसूस किया लेकिन जब तक वह समझ पाते तब तक सब सामान्य हो गया था।
शुक्रवार की देर रात आए भूकंप से लोग सहम गए थे और घर से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए थे। भूकंप के झटके की चर्चा लोग करते रहे कि सोमवार को फिर एक हल्का झटका आया। लेकिन, इसका असर लोगों पर नहीं दिखाई दिया। करीब तीन सेकेंड तक यह झटका था लेकिन बहुत ही हल्का एहसास किया गया। सोशल मीडिया पर भूकंप आने की सूचना मिली तो लोगों को समझ में आया कि भूकंप का झटका फिर से आया है। खलीलाबाद के गोला बाजार, पुूरानी सब्जी मंडी, अंसार टोला, बैंक चौराहा आदि जगहों पर लोग भूकंप को लेकर चर्चा करते रहे। लोग शुक्रवार की रात आए भूकंप के अभी तक भूल नहीं पाए है कि एक बार फिर भूकंप ने झटका दे दिया। शहर के बनार्जी लाल अग्रहरि, महेश गुप्ता, दिलीप अग्रहरि आदि का कहना है कि शुक्रवार की रात भूकंप का झटका तेज था, पर सोमवार को एहसास नहीं हुआ। जब सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा सुनी तो पता चला कि फिर से भूकंप आया है। अब तो सतर्कता बरतनी पड़ेगी। ताकि समय रहते बचाव किया जा सके।