फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले दिन अंशिका और बबिता का रहा दबदबा

Tue, 07 Nov 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में आयोजित खेलकूद में भालाक्षेपण करती छात्रा।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में सोमवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भाला क्षेपण, गोला फेंक, चक्र क्षेपण, लंबी कूद तथा ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

भाला क्षेपण में बबिता को प्रथम स्थान, नेहा शर्मा को द्वितीय और निधि शर्मा को तीसरा स्थान मिला। गोला क्षेपण में ज्योति भास्कर प्रथम, नेहा द्वितीय और अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। चक्र क्षेपण में निधि शर्मा प्रथम, नेहा द्वितीय और बबिता तीसरे पर रहीं। हैमर क्षेपण में नेहा प्रथम, सलोनी राय द्वितीय और निशा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में अंशिका मिश्रा प्रथम, ज्योति भास्कर द्वितीय और शुभी तीसरे पर रहीं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में शुभी प्रथम, अंशिका मिश्रा द्वितीय और बबिता तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व प्रतिगोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र प्रताप शाही ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने क्रीड़ा ध्वज फहराया। प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है। हार-जीत प्रतियोगिता के अंग हैं। कोई हारता है तो कोई जीतता है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहनत कर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी विद्याधर मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पलता गुप्ता, डॉ.आशाराम, डॉ. सुरंगमा यादव, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. रोहित कुमार राय, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, शनि कुमार, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें