फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा चालकों का होगा सत्यापन, मिलेगा पहचानपत्र

Mon, 10 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में चल रहे ई-रिक्शा।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में एआरटीओ कार्यालय पर लगभग चार हजार ई-रिक्शा चालक पंजीकृत है। जो शहर एवं अन्य स्थानों पर अनियमित रूप से चल रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय की तरफ से इन ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन होगा। उनके समस्त दस्तावेज लिए जाएंगे। इसके बाद उनको एक पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। जिसे उनको ई-रिक्शा के साथ नियमित लेकर चलना होगा।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों की भरमार हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर ई-रिक्शा चल रहे हैं। बहुत से रिक्शा ऐसे हैं जिनका पंजीकरण नही हुआ है। काफी तादाद में ऐसे भी ई-रिक्शा चल रहे हैं जो विभाग की निर्धारित आयु को पूरा कर चुके हैं। कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो लगभग चार हजार ई-रिक्शा का पंजीकरण है। ऐसे में ई-रिक्शा की तमाम शिकायतों के बाद एआरटीओ कार्यालय गंभीर हुआ है। ज
ल्द ही ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन विभाग की तरफ से शुरु होगा। इसके लिए रिक्शा के कागजात, चालक का लाइसेंस, पहचानपत्र समेत अन्य दस्तावेज कार्यालय में लिए जाएंगे। जिसके बाद उनको एक पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिसको उनको अपने साथ ई-रिक्शा में लेकर नियमित चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ई-रिक्शा चालकों का जल्द ही सत्यापन कराया जाएगा। उनके समस्त कागजात लेकर उनको एक पहचानपत्र जारी किया जाएगा। जिससे उनकी पहचान आसान होगी।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें