संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चकदही गांव में ई-रिक्शा चालक से मारपीट हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित संगम ने तहरीर दी कि 23 जनवरी को रात करीब 9 बजे पुराने विवाद को लेकर उनके गांव के सुनील पांडेय, जीतनरायन पांडेय, रम्मन पांडेय आदि ने अपने घर के सामने रोक लिया। ई-रिक्शा से बाहर खींच कर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसा व लाठी-डंडे से बुरी तरह मारा पीटा। शोरगुल सुनकर बचाव में आई पत्नी सुगंधा देवी को भी मारापीटा। उसका दांत टूट गया है। यूपी 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस आई थी। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपितों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद