मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के कुसौना कला के पास रविवार की दोपहर दो बजे बढ़या ठाठर से आ रहा एक ई-रिक्शा बिजली के खंभे से टकरा गया।
इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मेंहदावल पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान गोविंद (23) पुत्र रामचल निवासी बढ़या टोला खैरहवा, सूरज (27) पुत्र श्यामलाल निवासी कुसौना कला तथा एक 60 वर्षीय अधेड़ जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जांच की तो पता चला एक सवारी वाहन को एक युवक सीखने के इरादे से चला रहा था। जिससे यह हादसा हुआ है। संवाद