फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फसल की मड़ाई से उड़ रही गर्द, बढ़ रहे सांस के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गेहूं के फसल की मड़ाई के दौरान भूसे के बारीक कण वातावरण में घुल जा रहे हैं। यह कण सांस के रोगियों की संख्या बढ़ा रही है। प्रभावित मरीजों में बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में से सांस की रोगियों की संख्या 130 थी। इस समय गेंहू के फसल की मड़ाई की वजह से ऐसे वातावरण में भूसे के साथ निकलने वाले बारीक कणों की मात्रा अधिक है। साथ में उड़ती धूल लोगों की समस्या को और बढ़ा दे रही है। गेहूं की फसल तैयार हो जाने के बाद अब किसान उसकी मड़ाई करके भूसा और अनाज अलग कर रहे हैं।
हवा के साथ पराग कण व भूसा उड़ने से सांस के रोगियों के साथ ही अन्य मरीजों को भी परेशानी हो रही है। बच्चे तक सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में सांस लेने में परेशानी महसूस करने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में 900 मरीज पहुंचे। इनमें सांस लेने में परेशानी महसूस करने वाले मरीजों की संख्या 130 थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें