संतकबीरनगर। जनपद में दशहरा का त्योहार छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के गोला बाजार समेत अन्य स्थानों पर हल्की झड़प की खबर सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार कांटे चौकी क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे पर शनिवार शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। यही नहीं दोनों पक्षों के बीच में लात-घूसे चलने की बात सामने आई। बूधा खुर्द चौराहे से होकर गुजरी कठिनइया नदी पर काटें चौकी क्षेत्र के कई गांवों की प्रतिमाएं विसर्जित होती हैं। शाम को अलग-अलग गांवों की प्रतिमाएं यहां विसर्जन के लिए आ रही थीं।
भेलवासी-बूधा कला गांव एवं पिपरा कला से होकर कुर्थिया चौराहे तक लोग गानों पर झूम रहे थे। इसी दौरान चौराहे के पास भी मारपीट होने लगी, जहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि एक गुट के लड़कों ने दूसरे गुट की लड़की से छेड़खानी कर दी थी। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।े