फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुसाध समाज ने संघर्ष की बनाई रणनीति

Mon, 10 Jun 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद की बैठक रविवार को नाथनगर में आयोजित हुई। इसमें शासन प्रशासन की कार्यशैली के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रमाणपत्र निर्गत कराने के लिए संघर्ष बढ़ाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष बस्ती लालचंद्र दुसाध ने कहा कि शोध संस्थान उत्तर प्रदेश भागीदारी भवन लखनऊ निदेशक व शासनादेशानुसार दुसाध को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने का स्पष्ट आदेश जारी कर चुका है। इसके बावजूद भी जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने में तहसील प्रशासन मनमानी रवैया अपना रहा है। आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन को राजस्व कर्मी बार-बार निरस्त कर दे रहे हैं। पूर्व में दुसाध परिवारों का जाति प्रमाणपत्र निर्गत हो चुका है।
लालचंद दुसाध ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर सोमवार को डीएम से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयराज उर्फ सोनू पासवान, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष भोला पासवान, अतुल दुसाध, इंद्रजीत दुसाध, विजय प्रताप, उर्मिला दुसाध, राजमन, प्रकाश, सोमनाथ, संदीप दुसाध, इंद्रजीत पासवान, ब्रह्मदेव, रामकोमल, अरविंद, सिकन्दर, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें