संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 16 वारंटी समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने पर जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी शिवदास निवासी पचपेड़वा, हनुमार प्रसाद व ब्रह्मदेव निवासी सियरा सांथा को गिरफ्तार किया। धनघटा पुलिस ने वारंटी भोला उर्फ राजेश्वर यादव निवासी परसादपुर, महुली पुलिस ने वारंटी योगेंद्र, अजीत, अमिताभ निवासी हरिहरपुर वार्ड नंबर 3 नगर पंचायत हरिहरपुर, रमेश शर्मा, संजय शर्मा निवासी गौरा खुर्द, सोनू निवासी अम्मादेई, राममिलन निवासी टिकुईकोल बाबू और रामस्वरूप निवासी कुरसुरी को पकड़ा। मेंहदावल पुलिस ने वारंटी शिवदास निवासी छपिया अंगद, रघुनाथ निवासी गंगासागर निवासी पुरवा और थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी राम आसरे व सोमन निवासी चिठ्ठापार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। धनघटा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान दिया। संबंधित मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को को जमानत पर रिहा कर दिया। संवाद